रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिये सीएम हाउस में मुख्यमंत्री की मंत्रियों के साथ आज शाम बैठक हुई। छ...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिये सीएम हाउस में मुख्यमंत्री की मंत्रियों के साथ आज शाम बैठक हुई।
छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई से लॉकडाउन लगाया जायेगा। कलेक्टरों को इस बात का अधिकार दिया गया है कि वो जिलों में कोरोना की स्थिति को देखकर फैसला लेंगे। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रियों के साथ बैठक हुई, जिसमें इस बात का निर्णय लिया गया है कि 21 जुलाई के बाद प्रदेश में लॉकडाउन लगाया जायेगा। हालांकि इसकी अवधि अभी तय नहीं हुई है।
जिलों की स्थिति के आधार कलेक्टर निर्णय लेंगे कि लॉकडाउन कितने दिनों का होगा, हालांकि ये लॉकडाउन 7 दिन से कम का नहीं होगा। छत्तीसगढ़ में अब 21 जुलाई से लॉकडाउन लगाया जायेगा। कोरोना पॉजिटिव केस की स्थिति को देखते हुए सभी कलेक्टरों को इस बात का अधिकार दिया गया है कि लॉक डाऊन पर फैसला ले सकते हैं। कलेक्टर जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखकर फैसला ले सकेंगे।
संसदीय एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने जानकारी दी हैं कि अब पूरे प्रदेश में लॉकडाऊन नही लगेगा। 21 जुलाई के बाद प्रभावित जिलों में लॉकडाऊन लगाया जायेगा। यह लॉकडाऊन कम से कम एक सप्ताह के लिए हो सकता हैं।
No comments