Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Corona Update / राजधानी समेत इन जिलों में अब तक मिले 50 से अधिक मरीज़, भाठागांव बना हॉटस्पॉट

यह भी पढ़ें -

रायपुर । राजधानी मेंं आज 28 कोरोना मरीज मिले हैं, जिनकी संख्या अभी और बढ़ सकती है। भाठागांव राजधानी का बड़ा हाटस्पाट बन गया है। शुक्रवार को ...

रायपुर। राजधानी मेंं आज 28 कोरोना मरीज मिले हैं, जिनकी संख्या अभी और बढ़ सकती है। भाठागांव राजधानी का बड़ा हाटस्पाट बन गया है। शुक्रवार को 21 कोरोना मरीज मिलने के बाद आज 16 नये संक्रमित मिले हैं। वहीं अन्य जगहों से 9 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी है।


दरअसल पिछले दिनों भाटागांव इलाके में एक महिला कोरोना पॉजेटिव मिली थी, वो राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची थी। रिपोर्ट पॉजेटिव मिलने के बाद महिला को डाक्टरों ने भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन महिला एडमिट होने के बजाय भाठागांव स्थिति अपने घर लौट आयी, उसी शाम महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद आसपास के करीब 300 लोग उनके घर पहुंचे थे। मृत महिला के संपर्क में आये लोग ही अब कोरोना पॉजेटिव मिल रहे हैं।

शुक्रवार को 150 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें 21 पॉजेटिव मिले थे, वहीं आज हुए 100 लोगों के टेस्ट में अब तक 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। भाठागांव से तीन से चार दिनों में ही 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। 

पंडरी के श्री शिवम कपड़ा शो रूम में पिछले दिनों एक साथ 12 कर्मचारी कोरोना पॉजेटिव मिले थे। अब वहां कुल 15 पॉजेटिव केस सामने आये हैं।

बात करे बिलासपुर की तो केंद्रीय जेल के संक्रमित कैदी के संपर्क में 8 प्रहरियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से लौटे विनोबा नगर के बुजुर्ग दंपति, कोटा ब्लॉक के बेलगहना स्थित सैलून में काम करने वाले तीन लोग समेत 19 मरीज मिले हैं। इनमें से 13 शहरी हैं।

दुर्ग में भी कोरोना की रफ्तार काफी बढ़ी है। अब तक जिले में 20 नये मरीज सामने आये हैं। वहीं राजनांदगांव और बालोद से 2-2 मरीज अब तक सामने आये हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़कर 6000 के करीब पहुंच रही है। 

No comments