∆ भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में की गई श्रद्धांजलि कार्यक्रम ...
- Advertisement -
![]()
∆ भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में की गई श्रद्धांजलि कार्यक्रम जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर जगदलपुर के शहीद पार्क चौक पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नेताजी को नमन किया गया इस अवसर पर जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजो के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया। नेताजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा भारत के स्वतंत्रता के संबंध सुभाष चंद्र बोस का विचार था कि भारत को पूर्ण स्वतंत्रता मिले और अति शीघ्र मिले नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा नेताजी अपनी आजाद हिंद फौज के साथ 4 जुलाई 1944 को बर्मा पहुंचे यहीं पर उन्होंने अपना सबसे प्रसिद्ध नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा दिया था। इसने स्वतंत्रता सेनानियों में जान फूंक दी थी 18 अगस्त 1945 को टोक्यो जाते समय ताइवान में नेताजी की मौत हवाई दुर्घटना में हो गई थी इस अवसर पर दिगम्बर राव, संग्राम सिंह राणा, अभय दीक्षित, अनिल लुंकड़, योगेश ठाकुर, शशिनाथ पाठक, आशुतोष पॉल, रौशन झा, सुरेश कश्यप, अभिषेख तिवारी, संतोष बाजपई, तेजपाल शर्मा, भुवनेश ध्रुव, श्रीश मिश्रा, केतन महानन्दी, परेश टाती, सूरज मिश्रा, संतीश बाजपई, प्रेम कुमार यादव, मोनू तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
https://www.youtube.com/watch?v=JGvgN3cS-pQ
No comments