Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ढाई-ढाई साल के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा "कका अभी जिंदा हे"

यह भी पढ़ें -

राजनीति : ढाई ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद का सवाल अभी भी छत्तीसगढ़ की राजनीतिक धुरी से हट नहीं रहा है। आज एक समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश...

राजनीति : ढाई ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद का सवाल अभी भी छत्तीसगढ़ की राजनीतिक धुरी से हट नहीं रहा है। आज एक समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कका अभी जिंदा है।

मालूम हो कि बाबा के नाम से पहचाने जाने वाले स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव 5 दिन की दिल्ली यात्रा के बाद लौटे हैं। पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया तब उन्होंने कहा कि वे पारिवारिक काम से वहां गए थे। साथ ही कहा की बेटी का रिश्ता तय करने में वक्त तो लगता है।
आज शाम राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में फार्मासिस्ट दिवस का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव दोनों ही मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान मंच के पीछे से भूपेश काका जिंदाबाद के नारे उठ गए। मुख्यमंत्री का संबोधन शुरू हुआ था उन्होंने कहा काका अभी जिंदा है।

मालूम हो कि सिंहदेव के बयान प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन का आभास देते हैं। इन बयानों के चलते भाजपा लगातार चुटिया भी ले रही है। 1 दिन पहले दिल्ली से लौटे स्वास्थ्य मंत्री श्री देव ने कहा किंतु परिवर्तन का सवाल हाईकमान के पास विचाराधीन है।

No comments