Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

साक्षरता सप्ताह के अन्तर्गत हाई स्कूल केशलूर में छात्र छात्राओं ने लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग, आज एम एल बी में जिला स्तर का कार्यक्रम

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : कल दिनांक 15 सितंबर को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशलूर में साक्षरता सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसके अंतर...

जगदलपुर : कल दिनांक 15 सितंबर को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशलूर में साक्षरता सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसके अंतर्गत कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक के बच्चों के बीच भाषण, रंगोली, चित्रकला, चित्र देखो और लिखो तथा मेहंदी प्रतियोगिताओं की प्रतियोगिता रखी गई थीं। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के प्राचार्य श्रीमती के.  धनलक्ष्मी, वरिष्ठ व्याख्याता विधु शेखर झा, प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला सत्येन्द्र सिंह, तृप्ति मिश्र, सुचित्रा सरकार, माधवी सोनी, मलखन राम सोनवानी, नीलमणि सोढ़ी, सविता मौर्य, ममता त्रिपाठी, ममता त्रिवेदी आदि ने अपना योगदान दिया। व्याख्याता श्री विधु शेखर झा ने जानकारी दी कि "कार्यालय साक्षरता जिला बस्तर के सहायक जिला परियोजना अधिकारी (साक्षरता) श्री राकेश खपर्डे जी से इस विषय में आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हो रहें हैं।"



सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं की परिणाम घोषणा की गई जो इस प्रकार हैं :-

भाषण : प्रथम - कु.  ईशा बघेल (9 वीं)

रंगोली : प्रथम - कु.  प्रियंका (11 वीं) विज्ञान 

द्वितीय - कु.  ईशा (9 वीं)

तृतीय - कु.  अंजली (11 वीं) / भूमिका (7 वीं)

चित्रकला : प्रथम - कामेन्द्र (11 वीं) विज्ञान 

द्वितीय - तार्जन  (11 वीं) कला 

तृतीय - तिलोतमा (6 वीं) 

चित्र देखो और लिखो : 

A. (9 वीं से 11 वीं )

प्रथम - विनोद ठाकुर (9 वीं) 

द्वितीय - कु.  योगिता नाग (11 वीं) विज्ञान 

तृतीय - कु.  ममता कश्यप  (9 वीं) 

B.  (6 वीं से 8 वीं )

प्रथम - कु.  भूमिका बघेल  (7 वीं) 

द्वितीय - कु.  निशा नाग  (7 वीं)

तृतीय - कु.  माहेश्वरी कश्यप  (7 वीं) 



बता दें आज 16 सितंबर  को जिला स्तर के सभी कार्यक्रमों का आयोजन महारानी लक्ष्मी बाई शाला जगदलपुर में किया जाएगा। इस आयोजन में साक्षरता, शिक्षा और प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इस विषय की जानकारी हमें साक्षरता जिला बस्तर कार्यालय से प्राप्त हुई है। 





No comments