Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

समस्या निवारण के आंदोलन की रूप रेखा के लिए, जन चौपाल का हुआ आयोजन-मुक्तिमोर्चा/जनता कांग्रेस जे

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्च और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के संयुक्त तत्वावधान में आज ग्राम पंचायत बेलर में भारी जन समूह के साथ कई वि...

जगदलपुर : बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्च और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के संयुक्त तत्वावधान में आज ग्राम पंचायत बेलर में भारी जन समूह के साथ कई विषयों में जोरशोर से आंदोलन की रूप रेखा की चर्चा की गई। समूह से जुड़े नवनीत चांद ने जानकारी दी कि  "बदलाव, विकास व अधिकार के लिए हमारा यह अभियान शुरू किया गया है। 
बता दें लोहंडीगुड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत बेलर व अन्य पंचायत की जन समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं, खाद की किल्लत, सिचाई व्यवस्था, शिक्षक विहीन स्कूल, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, मनरेंगा भुगतान, रोजगार, स्वरोजगार, कुपोषण रहित बचपन, आदि गम्भीर विषयो पर हुई चर्चा व निवारण हेतु आंदोलन की रूप रेखा हेतु जन चौपाल का आयोजन हुआ।

नवनीत चांद ने बताया कि "लोहंडीगुड़ा ब्लाक के सभी ग्राम पंचायत व बेलर ग्राम निवासी जन समस्याओं निवारण हेतु गुहार लगाते त्रस्त हो चुके हैं, क्षेत्र व स्थानीय जनप्रतिनिधि जनता को झूठे घोषणा करने में मस्त हैं।" 
उन्होंने जानकारी दी कि "बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे के नेतृव में जनता के जन हीत के मूद्दो सरकार व प्रशासन को ध्यानाकर्षण हेतु ज्ञापन सौप निवारण की अपील की गई है, अगर निवारण नहीं किया गया तो जन आंदोलन का आगाज भी किया जाएगा। 
आज की बैठक में भरत कश्यप, तुलसी सेठिया, उमाशंकर कश्यप, सोनाधर कश्यप, परदेशी कश्यप, ओम मरकाम, ग्रामवासी व अन्य साथी उपस्थित थे। 


No comments