= पत्थलगाँव की घटना पर जताया विरोध,तस्करों से राज्य सरकार की मिलीभगत का आरोप = मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ व घायलों को पचास-पचास लाख स...
- Advertisement -
![]()
= पत्थलगाँव की घटना पर जताया विरोध,तस्करों से राज्य सरकार की मिलीभगत का आरोप
= मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ व घायलों को पचास-पचास लाख सहायता राशि अविलंब दिये जाने की माँग
जगदलपुर : - पत्थलगाँव में दुर्गा विसर्जन के लिये निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ में गाँचा तस्करों द्वारा निर्ममतापूर्वक गाडी़ चढा़ कर श्रद्धालुओं को कुचलने की निर्दयतापूर्ण घटना के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शव यात्रा निकाली व पुतला दहन किया। जिले के सभी 11 मंडलों में भाजयुमों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया व पुतला फूँका।
भाजपा जिला कार्यालय के समीप जिला न्यायालय चौराहे में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की शवयात्रा निकाल पत्थल गाँव घटना पर विरोध प्रदर्शन किया व पुतलादहन कर जमकर नारेबाजी़ की।विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा कि पत्थलगाँव की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिये राज्य सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है।कांग्रेस सरकार की शह व मिलीभगत से ही मादक पदार्थ के तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि वो श्रद्धालुओं की भीड़ पर अपनी गाडि़याँ चढा़ रहे है। प्रदेश के असंवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में राजनीतिक रोटियाँ में व्यस्त हैं,उन्हें पत्थलगाँव आकर संवेदना प्रकट करने की फुर्सत नहीं है। ऐसी संवेदनहीन सरकार का भाजपा मुखर होकर विरोध कर रही है।
भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ मादक पदार्थों की तस्करी का केन्द्र बनता जा रहा है। प्रदेश सरकार की खुली छूट पर ही तस्कर पत्थलगाँव में श्रद्धालुओं को कुचलने जैसी घटना का दुस्साहस कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी माँग करती है कि पत्थलगाँव की घटना में मृतकों के परिवारजनों को एक-एक करोड़ रुपये व घायलों को पचास-पचास लाख रुपये की सहायता राशि प्रदेश सरकार द्वारा अविलंब प्रदान की जाये।
भाजयुमो जिलाअध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्थल गाँव की घटना के विरोध में पूरे जिले में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ आज प्रदर्शन किया गया है। असंवेदनशील सरकार के कुशासन का परिणाम प्रदेश की जनता भुगत रही है।
आज भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रुप से पूर्व विधायक डाॅ.सुभाऊ कश्यप, योगेंद्र पांडेय, रामाश्रय सिंह,रजनीश पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, धनसिंह नायक,पंकज आचार्या,गणेश काले,जयराम दास,लक्ष्मण झा,मनोज पटेल, रोहित खत्री,आनंद झा,अमरनाथ झा,बंटू पांडेय, विनय राजू , कृष्णा निषाद, श्रीश मिश्रा, आलेख राज तिवारी, प्रतीक नायडू, अनिमेष सिंह चौहान,भावेश यदु, आदित्य शर्मा, देवेश चांडक, मोनू सिंह तोमर, शुभेन्द्र भदौरिया, जसप्रीत सिंह सिंधु, राहुल पाठक, सूरज मिश्रा, राज पांडेय, सम्राट तिवारी, लोचन सोनी, जितेंद्र गुप्ता, पुषान्त रॉय, सत्यम तिवारी आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
No comments