साहित्य : साहित्योदय अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास संस्था के द्वारा आयोजित जन रामायण अखण्ड काव्यार्चन लगातार 26 घंटे तक अनवरत चलत...
साहित्य : साहित्योदय अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास संस्था के द्वारा आयोजित जन रामायण अखण्ड काव्यार्चन लगातार 26 घंटे तक अनवरत चलता रहा। इस कार्यक्रम के संयोजक पंकज प्रियम जी ने बताया कि पूरे कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉक्टर मनीष विश्नोई जी लगातार मौजूद रहकर कार्यक्रम को देखते रहे। समापन के बाद इस कार्यक्रम को सबसे लंबा रामायण के उपर शानदार कार्यक्रम में रूप में शामिल करके वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया और प्रमाण पत्र भी संस्था को दिया।
इस कार्यक्रम का आरंभ वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर बुद्धिनाथ मिश्र जी ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पद्मश्री हास्य कवि डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा जी, हास्य कवि अरुण जैमिनी जी, ओज के कवि अमित शर्मा जी, श्रृंगार की कवयित्री गौरी मिश्रा डॉक्टर शोभा त्रिपाठी जी, सुश्री सरला शर्मा जी मौजूद रहे। कार्यक्रम को एक एक घंटे के 26 स्लॉट में बांटा गया था। हर स्लॉट के अलग संचालक थे| स्लॉट नम्बर ७ में सुश्री अपर्णा मिश्रा जी के मुख्य अतिथि में श्रीमती रश्मि लता मिश्र जी ने सफल संचालन किया तथा श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती नीता झा, श्रीमती सीमा निगम, श्रीमती सुनिता जौहरी, श्रीमती भारती यादव, श्रीमती रेखा पांडे, श्रीमती साधना मिश्र तथा संचालिका श्रीमती रश्मि लता जी ने अत्यंत भक्तिमय काव्यर्चन किया। इस गरिमापूर्ण भक्तिमय कार्यक्रम की श्रंखला में छत्तीसगढ़ की कवयित्रियों ने काव्यर्चन करके छत्तीसगढ़ को गौरान्वित किया।
No comments