Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो सड़क दुर्घटना में घायल

यह भी पढ़ें -

रायपुर। बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया है। दरअसल सहदेव के सिर पर गंभीर चोट आई। फिलहाल जिला अस्पताल में ...



रायपुर। बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया है। दरअसल सहदेव के सिर पर गंभीर चोट आई। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। सहदेव को देखने के लिए एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर विनीत नंदनवार पहुंचे। कलेक्‍टर ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इसके बाद सहदेव को जगदलपुर रेफर किया गया।

आज देर शाम बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो दोस्तों के साथ दुपहिया वाहन पर सवार होकर शबरी नगर तरफ जा रहे थे। तभी अचानक सड़क पर गिट्टी व रेत से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके कारण सहदेव के सिर पर गंभीर चोट लगी।

No comments