Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, March 25

Pages

Classic Header

Top Ad

क्या फिर लगने वाला है लॉकडाउन?

यह भी पढ़ें -

मुंबई। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों ने यहां के नागरिकों के साथ-साथ राज्य सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। खतरे को देखते हुए राज्य सरक...



मुंबई। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों ने यहां के नागरिकों के साथ-साथ राज्य सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मदद एवं पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने राज्य में बनती गंभीर स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है और राज्य अब लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर हो सकता है। जनवरी और फरवरी के महीने में हालात और भी बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा हालात बिगड़ने पर लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं है हालांकि इसपर अंतिम निर्णय राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे। बता दें कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रसार के बीच, महाराष्ट्र में अंतिम 11 दिनों से कोरोना संक्रमणों में तेज वृद्धि देखी गई है। इसने राज्य सरकार को नए दिशानिर्देश जारी करने के लिए मजबूर कर दिया है जिसमें उसने खुले में सभाओं के करने पर रोक लगा दिया है।

स्कूल और मुंबई लोकल पर भी जल्द फैसला : वडेट्टीवार

मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन लगाने के पहले स्कूल और मुंबई लोकल पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं उस स्थिति में लॉकडाउन के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में दिन पर दिन तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 8067 नए केस सामने आए थे। इनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट के भी चार मामले शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को करीब 2700 अधिक केस सामने आए हैं।

No comments

विश्व क्षय दिवस पर निकाली गई रैली

छत्तीसगढ़ के पर्यटन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने क...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी भक्त माता कर्मा जयंती की श...

छत्तीसगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल और मुख...

धमतरी में बेमौसम वर्षा से तैयार हो रही धान फसल को नुकसान का...

छत्तीसगढ़ में महिलाएं हर दृष्टि से स्वतंत्र और अधिकार सम्पन...

बीजापुर IED ब्लास्ट में बाल-बाल बचे जवान, 22 नक्सलियों ने कि...

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान के तैलचित्र पर ...

छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार: मुख्य...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, कहा ...