Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, March 19

Pages

Classic Header

Top Ad

नए साल का जश्न मातम में बदला, बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के चेहरे में मारी गोली

यह भी पढ़ें -

कोरबा।   जिले में नए साल का जश्न मातम में बदल गया। बीती रात दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। गोली महिला के चेहरे पर लगी है...



कोरबा। जिले में नए साल का जश्न मातम में बदल गया। बीती रात दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। गोली महिला के चेहरे पर लगी है। उसे गंभीर हालत में कोरबा के अस्पताल रेफर किया गया है। घटना दीपिका थाना क्षेत्र की है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जिले में नाकाबंदी भी की, लेकिन बाइक सवार बदमाशों का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक बीती देर रात झाबर निवासी महिला सरोजनी बाई शुक्रवार रात घर में थी। उसका पति सनी बाहर गया हुआ था। इसी बीच रात करीब 11बजे 2 बदमाश उसके घर में घुस गए और सरोजनी पर फायर कर दिया। गोली महिला के चेहरे पर लगी। इसके बाद बदमाश बाइक पर बैठकर वहां से भाग निकले।

गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्होंने 102 पर सूचना दी। घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसकी हालत गंभीर देख कोरबा रेफर कर दिया गया।

वही इस जघन्य गोलीकांड की सूचना लगते ही पुलिस ने जिले में आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की। लेकिन बाइक सवार बदमाशों का पता नहीं चल सका है।
फिलहाल महिला की हालत अभी स्थिर बनी हुई है और वह बेहोश है। पुलिस आरोपियों की तालश में जुटी है।

No comments

राज्यपाल ने जांजगीर-चांपा जिले में कोसा शिल्प को बढ़ावा दे...

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

राजधानी रायपुर में सुकमा के युवाओं का ऐतिहासिक भ्रमण

छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अ...

सांसदों ने मुख्यमंत्री साय के साथ की बैठक, राज्य के विकास प...

सीएम विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, जेपी नड्डा से मुलाकात पर...

पुलिसकर्मी ने पड़ोसी को चाकू मारा, हालत गंभीर

200 रुपये के लेन-देन पर कारोबारी परिवार और दुकानदार में मार...

रायपुर ब्रेकिंग : सचिन की अगुआई में इंडिया मास्टर्स ने आईएमए...

राज्यपाल का कोरबा प्रवास 16 एवं 17 मार्च को