Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 3

Pages

Classic Header

Top Ad

ठंड में आई कमी , 48 घंटों के बाद हो सकती है बारिश

यह भी पढ़ें -

  रायपुर।   प्रदेश में हवा की दिशा बदल चुकी है और अब उत्तर-पश्चिम से हवा आ रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ऐसे में 2 फरवरी से प्रदेश ...


 रायपुर। प्रदेश में हवा की दिशा बदल चुकी है और अब उत्तर-पश्चिम से हवा आ रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ऐसे में 2 फरवरी से प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान में हुई बढ़ोतरी की वजह से सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड से थोड़ी राहत मिली। रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फरवरी माह में सरगुजा संभाग में वर्षा सामान्य से अधिक रहेगी। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से कम और अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम रहने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में वर्षा सामान्य से बहुत कम और न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेंगे।

सोमवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते ठंड में थोड़ी कमी आई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान बलरामपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से हवा आ रही है। हवा की दिशा बदलने की वजह से मंगलवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 2 फरवरी को प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। 3 फरवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश के भी आसार बने हुए हैं।

No comments

रेलवे इंजीनियर विशाल आनंद रिश्वत कांड में गिरफ्तार, ज्वेलरी...

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी

जगदलपुर में सड़क हादसा, महिला टीचर की मौत

डिजिटलीकरण और पारदर्शिता से भ्रष्टाचार पर लगाम: उपमुख्यमंत्...

जन समस्याओं के निराकरण को लेकर ग्राम गढ़िया में पहुंचे नोडल ...

अब डॉक्टरों की उपस्थिति होगी फेस और कॉर्निया स्कैन से तय, 1 ...

रायपुर में नकली शराब के खेल का खुलासा, आबकारी विभाग सतर्क

छत्तीसगढ़ की केयरएज रैंकिंग में बड़ी छलांग, मुख्यमंत्री साय ने...

नक्सल पीड़ितों ने नक्सल उन्मूलन अभियान को मजबूती से आगे बढ़ा...

बिजली कटौती जनता के लिये आफत - दीपक बैज