Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, April 6

Pages

Classic Header

Top Ad

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ प्रमोद शुक्ला समर कैंप में

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ प्रमोद शुक्ला ने विद्यार्थियो...

जगदलपुर : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ प्रमोद शुक्ला ने विद्यार्थियों के साथ अनुभव बांटे। 18 मई 2022 से आयोजित यह समर कैंप 18 दिन तक चलाया गया ।जिसका समापन 4 जून 2022 को प्रातः 8:00 बजे से 10:30 बजे तक किया जावेगा।



    तोकापाल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित इस समर कैंप में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपनी उपस्थिति दे रहे थे। आज के इस समर कैंप में स्पोकन इंग्लिश की कक्षा इंद्राज सोनवानी एवं श्री देवी सिंह ने खेल खेल में रोचक तरीके से सिखाया। डॉ प्रमोद शुक्ला विशिष्ट विशेषज्ञ के रूप में संस्था में आमंत्रित थे। उन्होंने विद्यार्थियों के उपयोग के लिए बहुत सारी बातें सरल तरीके से समझाया।





    आज के इस समर कैंप का विशेष आकर्षण कुक विदाउट फायर था। अनुभवी शिक्षिका लता जोशी एवं रूपिंदर कौर ने आसान तरीके से बगैर आग का प्रयोग किए पौष्टिक भोजन बनाने एवं टिफिन तैयार करने के बारे में बताया। लाइब्रेरी एवं खेल की गतिविधियां तनय घोष ने देखी।

     संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा ने बताया कि इस समर कैंप में बड़ी उत्साह के साथ विद्यार्थी ,पालक एवं शिक्षकों ने अपनी अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि बस्तर कलेक्टर रजत बंसल जी एवं जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर भारती प्रधान के प्रयासों से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तोकापाल के 40 छात्र-छात्राएं 21 जून 2022 को शासन द्वारा निशुल्क व्यवस्था के अंतर्गत स्वामी रामकृष्ण आश्रम नारायणपुर में शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे ।इस भ्रमण के लिए भी विद्यार्थियों और पलकों में बड़ा उत्साह देखा जा रहा है।

No comments

कुदरगढ़ मंदिर धाम ’प्रसाद योजना‘ में शामिल: विकास के लिए केन्...

सुशासन तिहार-2025: छत्तीसगढ़ में पारदर्शिता और संवाद की नई प...

छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति: खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल ...

वित्तीय वर्ष 2024-25 में छत्तीसगढ़ को मिला 14,195 करोड़ रु...

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में राज्यपाल डेका का दौरा

बस्तर पंडुम 2025: बस्तर की संस्कृति को दुनिया के सामने लाने ...

नगरी में डीएलएड प्रैक्टिकल परीक्षा में सामूहिक नकल का मामल...

उत्तर बस्तर कांकेर में 'पूना पर्रियान' योजना से युवाओं को ...

मनरेगा से बने कुएं ने रामलाल के खेतों में लहलहाया फसल

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल में विकास की नई सुबह