Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

The National Herald: सोनिया से आज पूछताछ,

यह भी पढ़ें -

 • कांग्रेस की सत्याग्रह पर भाजपा का पलटवार,  • कहा "यह सत्याग्रह नही कांग्रेस का दुराग्रह है" नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड मामले म...

 • कांग्रेस की सत्याग्रह पर भाजपा का पलटवार, 

• कहा "यह सत्याग्रह नही कांग्रेस का दुराग्रह है"

नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगी। कांग्रेस ने सोनिया गांधी के समर्थन में गुरुवार को बीजेपी सरकार के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। अकबर रोड पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली में मौजूद हैं। 



ईडी की पूछताछ से पहले सोनिया के घर पहुंचीं प्रियंका :

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंची हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में आज ED के सामने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी पेश होंगी।


सोनिया-राहुल पर रविशंकर प्रसाद का बड़ा हमला :

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सोनिया गांधी की ED के द्वारा पूछताछ होने वाली है इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी की ये सत्याग्रह नहीं बल्कि देश और देश के कानून के खिलाफ ये दुराग्रह है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस मामले में आरोपी हैं और वे दोनों जमानत पर हैं। उन पर धोखाधड़ी का आरोप है। रविशंकर ने कहा कि वे हाईकोर्ट गए वहां याचिका खारिज हुई, वे सुप्रीम कोर्ट गए वहां भी याचिका खारिज हुई। 

No comments