Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

वनवासी विकास समिति जगदलपुर द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के लिए बधाई समारोह का आयोजन

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर :  दिनांक 26/07/2022 मंगलवार को शाम 6.00 बजे शांति नगर वार्ड में स्थित वनवासी विकास समिति के कार्यालय में बधाई समारोह का आयोजिन किया...

जगदलपुर :  दिनांक 26/07/2022 मंगलवार को शाम 6.00 बजे शांति नगर वार्ड में स्थित वनवासी विकास समिति के कार्यालय में बधाई समारोह का आयोजिन किया गया।



इस अवसर पर वनवासी विकास समिति जगदलपुर द्वारा प्रथम आदिवासी महिला के रूप में आदरणीया द्रौपदी मुर्मू जी के देश के *सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद* पर आसीन होने पर बधाईयां और शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती की तस्वीर के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई। 



इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित रामनारायण ताटी (सम्पर्क प्रमुख) ने श्रीमती मुर्मू जी को बधाई संदेश देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जाति का कोई स्थान नहीं है किसी भी जाति धर्म के लोग अपनी योग्यता के आधार पर सर्वोच्च पद पर आसीन हो सकते हैं।श्री उमेश सिंह सचिव तथा गोपाल भारद्वाज उपाध्यक्ष ने भी अपने सशक्त उद्बोधन में द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद पर आसीन होने हेतु भारी मतों से विजयी बनाने हेतु मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती मुर्मू जी को बधाई संदेश प्रेषित किया।



कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एस.राव ने मुर्मू जी को बधाई प्रेषित की तथा सम्पूर्ण राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।कार्यक्रम में उपस्थित रामेश्वर प्रसाद चंद्रा ने कर्म के प्रभाव को कविता के माध्यम से रेखांकित करते हुए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के जीवन संघर्ष को विस्तार से बताते हुए कहा कि किस प्रकार से सुदूर आदिवासी अंचल की सुविधा विहीन गांव की वंचित वर्ग की महिला ने अकल्पनीय कल्पना को साकार किया यह हमारे देश के प्रभावी लोकतंत्र का जीवंत प्रमाण है। इस कार्यक्रम में वनवासी कल्याण आश्रम के छात्रगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए ।इस कार्यक्रम का संयोजक ए. एन. साही (राज्य सह सचिव) ने कार्यक्रम का संचालन तथा आभार व्यक्त किया। विशेष सहयोग सहदेव पोडियम एवम् संजय जी का रहा।

No comments