जगदलपुर : कोरोनावायरस धीरे अपना पैर पसार रहा है। इससे बचाव और सुरक्षा इस समय बड़ी चुनौती के रूप में सामने आ रही है। इससे बचाव के लिए शासन प...
जगदलपुर : कोरोनावायरस धीरे अपना पैर पसार रहा है। इससे बचाव और सुरक्षा इस समय बड़ी चुनौती के रूप में सामने आ रही है। इससे बचाव के लिए शासन प्रशासन अपने स्तर पर हर संभव कार्य करने का प्रयास कर रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जगदलपुर शहरी क्षेत्र योजना के अंतर्गत कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
जगदलपुर शहरवासी और संपूर्ण बस्तर में अच्छे कार्य में हमेशा सहयोग देने का चलन रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हो शहरी कार्यक्रम प्रबंधक शहरी स्वास्थ्य जगदलपुर पी डी बस्तिया इस संबंध में शहर वासियों के साथ एक बैठक रखी थी। इस बैठक में उन्होंने इस महामारी से निपटने के लिए शहरवासियों के मध्य सहयोग एवं जागरूकता की अपील की।
इस संबंध में उन्होंने बताया कि "जिनका भी सेकंड डोज बचा है, जो 18 साल से अधिक के हैं प्रिकाशन डोज अवश्य लें। किसके लिए प्रशासन ने 6 अगस्त 2022 को विशेष टीकाकरण महा अभियान चलाया जाएगा। अभी 15 जुलाई से 3 सितंबर 2022 तक आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में यह टीकाकरण निशुल्क उपलब्ध है।"
सभी को इस सुविधा का लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख शहरवासी एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर विधु शेखर झा, कोटेश्वर राव नायडू, अजय पाल सिंह, राजीव निगम, शेखर शर्मा, धीरज कश्यप, सुलता महाराणा, राम नरेश पांडे, शिव रतन खत्री, बलविंदर सिंह राजू, वर्षा पटवा, तनुष्का जैन सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।
No comments