Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

सर्व ब्राह्मण समाज बस्तर ने महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की मनाई जयंती महापर्व

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : सर्व ब्राह्मण समाज बस्तर द्वारा आज गुरुवार दिनांक 4-8-22 को सुबह 11बजे सरयू पारीण भवन में जन जन के महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जय...

जगदलपुर : सर्व ब्राह्मण समाज बस्तर द्वारा आज गुरुवार दिनांक 4-8-22 को सुबह 11बजे सरयू पारीण भवन में जन जन के महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती महापर्व मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर पूजा पाठ कर पुष्प माला अर्पित किया गया।



उसके पश्चात सामूहिक रूप से सभी विप्र बंधुओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अंत में वरिष्ठ सदस्य श्री सचिन द्विवेदी द्वारा गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर प्रकाश डाला किस तरह से गृहस्थ जीवन से प्रभु राम की भक्ति में कदम बढ़ाया।कितनी परेशानी को झेलते हुए भक्ति मार्ग से भगवान राम के जीवन पर आधारित रामचरितमानस जैसे महान ग्रन्थ कि रचना की। 



गोस्वामी तुलसीदास ने ग्रन्थ के रुप में जन जन तक पहुंचाने तथा जनमनास को प्रभु राम से जोड़ दिए। उक्त कार्यक्रम में संजीव शर्मा संभागीय अध्यक्ष, बालकृष्ण शर्मा,दिशांत चक्रवर्ती कौशिक शुक्ला के के शर्मा,रौशन झा अक्षय पांडे,उदय दुबे अभिषेक तिवारी, योगेश मिश्रा, सुनील तिवारी,मोनू तिवारी व अन्य उपस्थित थे*।

No comments