Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 31

Pages

Classic Header

Top Ad

आमचो बस्तर आमचो पुलिस बैनर तले खेलकूद का हुआ आयोजन

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : आज कल बस्तर जिले में पुलिस एवं जनता के बीच आपसी तालमेल दुरुस्त करने के लिए, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और पुलिस प्रशासन के सहयोग ...

जगदलपुर : आज कल बस्तर जिले में पुलिस एवं जनता के बीच आपसी तालमेल दुरुस्त करने के लिए, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से पूर्व में जो लोगों के मन में पुलिस के प्रति डर का भाव था, उसे दूर करने के लिए पुलिस विभाग ने एक अच्छी पहल शुरू की है। पुलिस विभाग द्वारा जनता के निकट आने की प्रक्रिया बहुत ही सराहनीय दिख रही है। विगत कुछ वर्षों से पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा इसे प्रोत्साहित करने हेतु सबसे अच्छा माध्यम खेलकूद को ही चुना, जिसमें प्रत्येक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनसमूह बिना हिचकिचाहट, पुलिस जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी, कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो जैसी परंपरागत खेलों का आयोजन करते रहते हैं।



          इसी तारतम्य में कल बड़ाजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरिसगुड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में खेलों का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 11:00 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे तक सुचारू रूप से चलता रहा। इस खेल के आयोजन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आए हुए थे, एवं दिनभर खेल का आनंद उठाया। कार्यक्रम में महिला एवं पुरुषों की सहभागिता देखते बनती थी। इन खेलों में बच्चों के अलावा अधेड़ लोगों ने भी पूरी स्पूर्ति से खेलों में भाग लिया। आमचो बस्तर, आमचों पुलिस खेल के आयोजन कबड्डी (पुरुष), कबड्डी (बालिका) एवं वॉलीबॉल (पुरुष) का आयोजन किया गया था। कबड्डी एवं वालीबॉल दोनों इसी परिसर के दो मैदानों में खेले गए। पूरे खेल में आल चैंपियन ग्राम पंचायत बेलर के खिलाडी थे। कबड्डी के फाइनल में बेलर की टीम ने दाबपाल को परास्त किया। इसी तरह वॉलीबॉल में बेलर A टीम ने बडाजी A टीम को परास्त किया तीसरा पुरस्कार सिरिसगुड़ा के बालिका टीम को दिया गया। पूरे खेल का संचालन रूप सिंग यादव ने किया खेल समाप्ति के बाद बड़ांजी थाना निरीक्षक दिनेश यादव जी ने लोगों को स्वयं की सुरक्षा एवं पुलिस की सहायता हेतु कैसा संपर्क किया जाता है। इस बारे में लोगों को बहुत ही सरल भाषा में समझाया, जिनमें मुख्य रूप से बाल विवाह, स्त्रियों के साथ अन्याय बालिकाओं की सुरक्षा आदि विषय पर बहुत ही अच्छे ढंग से समझाया।



पूरे कार्यक्रम में बड़ांजी थाना की ओर से सहायक उपनिरीक्षक सुमन ठाकुर, नित्यानंद जॉन, प्रधान आरक्षक किशोर गुप्ता, चैतू मौर्य, बेंजम, उमा भगत, आरक्षक प्रदीप शुक्ला, सुरेश आंचले, डुमरदई कश्यप, भीमसेन मंडावी एवं स्टाफ उपस्थित थे।

No comments

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 25 ला...

जैविक खेती की ओर जाना बहुत जरूरी - कलेक्टर

भगवान झूलेलाल की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

निगम क्षेत्र से अवैध मोबाईल टॉवर हटेंगे संग्राम सिंह राणा

प्रधानमंत्री आवाज योजना से ग्रामीणों का सपना साकार हुआ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्...

पत्रकार के साथ फिर हुई बदसलूकी, सरकारी भवन की लागत पूछने पर ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा: विकास परियोजनाओ...

जनसंख्या नियंत्रण के लिए राज्यों को दंडित किया जाना अनुचित

सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 16 नक्सल...