Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जगदलपुर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या में दी भजनों की प्रस्तुति

यह भी पढ़ें -

• आजाद चौक सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति द्वारा किया गया आयोजन जगदलपुर : आजाद चौक सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के तत्वाधान में गणेश चतुर्थी के अवसर...

• आजाद चौक सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति द्वारा किया गया आयोजन


जगदलपुर : आजाद चौक सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के तत्वाधान में गणेश चतुर्थी के अवसर पर जगदलपुर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। गणेश उत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। जगदलपुर म्यूजिकल ग्रुप के अफजल अली, एम.बी मंजूषा, राजेश महंत, बलराज शर्मा,ओजेश महंत ने अपनी प्रस्तुति दी। भजन संध्या का संचालन जगदलपुर म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य संग्राम सिंह राणा ने किया।




     दस दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के सातवे दिन बुधवार की देर रात भजन संध्या का आयोजन कर भगवान गणेश को भोग लगाया गया।आरती में महिला भक्त गणों की भारी भीड़ रही। महिलाएं एवं बच्चों ने भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर नृत्य भी किया।



   जगदलपुर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा देवा हो देवा,महाभारत, मिले सुर, श्री गणेशा देवा,राधा कैसे ना जले,ताली बजा देना, सांची जोतो, इंसाफ की डगर पें, आया मोचो दंतेश्वरी, हे नाम रे, चलो बुलावा आया है, श्री राम जानकी जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई।

    ग्रुप के सदस्य मेहंदी पांडे एवं शिवानी सामदेकर भक्तिमय नृत्य करके लोगों को झूमने में मजबूर कर दिया। 

    आजाद चौक सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के मुख्य रूप से कमल देव झा, सुरेश गुप्ता, अनूप ठाकुर, विवेक झा,रोशन झा,सूर्यभूषण सिंह, अमर झा, गुरप्रीत सिंह,गौरव सेठीया, प्रथम झा,जसप्रीत सिंह,गुरप्रीत सिंह सहित समिति के सदस्य मौजूद थे।

No comments