Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

विश्व हिंदी रचनाकार मंच एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच रायपुर इकाई द्वारा धूमधाम से मनाया गया नीरज स्मृति काव्य महोत्सव एवं लोकार्पण समारोह

यह भी पढ़ें -

रायपुर :  विश्व हिंदी रचनाकार मंच तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच की रायपुर इकाई द्वारा नीरज स्मृति काव्य महोत्सव व पुस्तक लोकार्पण समारोह में...

रायपुर : विश्व हिंदी रचनाकार मंच तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच की रायपुर इकाई द्वारा नीरज स्मृति काव्य महोत्सव व पुस्तक लोकार्पण समारोह में हिंदी सागर पत्रिका छत्तीसगढ़ रचनाकार विशेषांक तथा सरोज दुबे 'विधा' की दो पुस्तकों सरोज के नवगीत व सरोज की कुंडलियाँ का लोकार्पण किया गया । नीरज स्मृति काव्य महोत्सव व पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन 11 सितंबर को वृंदावन हाल रायपुर में किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि विश्व हिंदी रचनाकार मंच तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच के संस्थापक अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर,विशिष्ट अतिथि डॉ गिरधारी लाल अग्रवाल, वरिष्ठ साहित्यकार व समाज सेवी , शोभा त्रिपाठी 'शैव्या'वरिष्ठ साहित्यकार व समाज सेवी, डॉ प्रीति प्रसाद वरिष्ठ साहित्यकार व समाज सेवी, डॉ सपन सिन्हा वरिष्ठ रचनाकार व शिक्षाविद् थे। उक्ताशय की जानकारी विश्व हिंदी रचनाकार मंच रायपुर इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष भारती यादव 'मेधा' ने दी। 
              कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदी रचनाकार मंच की रायपुर इकाई की अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच की कार्यकारी अध्यक्ष सरोज दुबे 'विधा' ने की, स्वागत संबोधन अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच की रायपुर इकाई अध्यक्ष सीमा निगम ने दिया। विश्व हिंदी रचनाकार मंच के रायपुर इकाई प्रभारी सौरभ शुक्ला ने समारोह में नीरज जी का परिचय दिया । समारोह का बेहतरीन संचालन संगीता बनाफर, डॉ सीमा अवस्थी तथा भारती यादव' मेधा' द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में रायपुर इकाई के पदाधिकारीगण सरोज दुबे 'विधा, सीमा निगम, डॉ सीमा अवस्थी, सौरभ शुक्ला, सहित विजया ठाकुर, नीता झा, प्रीति मिश्रा व ज्योति परमाले सहित भारती यादव' 'मेधा' ने सक्रिय भूमिका निभाई । नीरज स्मृति काव्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से कवि कवियित्री शामिल हुए और हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार तथा काव्य रचनाओं के लिए कवि रत्न नीरज सम्मान, छत्तीसगढ़ विशिष्ट कवियित्री सम्मान, छत्तीसगढ़ हिंदी रत्न सम्मान, राष्ट्र भाषा शिखर सम्मान तथा छत्तीसगढ़ महिला रत्न सम्मान से सम्मानित हुए। इस समारोह में लक्ष्मी करियारे तथा सूरज श्रीवास द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत कर समारोह में चार चाँद लगा दिये। समारोह में शामिल सभी रचनाकारों द्वारा बेहतरीन काव्य रचनाएँ प्रस्तुत की गयीं। 
                   समारोह में डाॅ गिरधारीलाल अग्रवाल (बिलासपुर) तथा सरोज दुबे "विधा" को राष्ट्रभाषा शिखर सम्मान, डाॅ सपन सिन्हा, शोभा त्रिपाठी, सरोज दुबे, सीमा निगम, भारती यादव 'मेधा', संगीता सिंह बनाफर , स्मृति मिश्रा को कवि रत्न नीरज सम्मान से सम्मानित किया गया। 
                   डाॅ अलका यादव व सौरभ शुक्ला को हिन्दी रत्न विशिष्ट सम्मान तथा डाॅ सीमा अवस्थी, विजया ठाकुर , नीता झा, ज्योति परमाले, श्वेता श्रीवास्तव ,अंजली तिवारी मिश्रा, मार्गरेट कुजूर,नीलम द्विवेदी को छत्तीसगढ विशिष्ट कवयित्री सम्मान से नवाजा गया। 
        काव्य पाठ तथा हिंदी के प्रचार प्रसार में योगदान के लिए राम मणि यादव , डी.एन. कराड़े, रामकुमार पटेल "सोनादुला",राम रतन श्रीवास,श्री प्रकाश गुप्ता "हमसफ़र", ओम प्रकाश चन्द्राकर , भुवन लाल चंद्रा,अशोक यादव ,विश्वनाथ देवांगन , मनीष कुमार सिंह,सूरज श्रीवास को छत्तीसगढ हिन्दी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। 
       इनके अलावा छत्तीसगढ महिला रत्न सम्मान से लता नायर , डा गिरजा शर्मा, रामकली कारे,मंजुला कौरव "अंशिवा",रश्मि अग्रवाल ,विधात्री सिंह, डाॅ सोनल मिश्रा,डॉ मनीषा अवस्थी,प्रीति देवी, माला शुक्ला, कविता वर्मा, मीराआर्ची चौहान ,मंजू तिवारी,परवीन बेबी दिवाकर ,अनिता चंद्राकर,विमला माहेश्वरी,निहारिका झा,डाॅ मोनिका शर्मा,मधु निरंजन सिंह यादव , सुश्री लक्ष्मी करियारे,,रीतु चंद्राकर, पुष्पलता भार्गव "सुनंदा, प्रीति रानी तिवारी, संध्या सिंह को सम्मानित किया गया।

No comments