जगदलपुर : हिंदू पंचांग अनुसार गीता प्रकटोत्सव 2022 तिथि के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी को गीता जन्मोत्सव बड़े ही ...
- Advertisement -
![]()
जगदलपुर : हिंदू पंचांग अनुसार गीता प्रकटोत्सव 2022 तिथि के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी को गीता जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से माता हिंगलाजीन मंदिर तेतर खुटी मे मनाया गया, जिसमें आस पास के सभी श्रद्धालु जन बड़ी संख्या मे पूजन, प्रसाद वितरण उपस्थित रहेl विभाग मंत्री रवि ब्रहम्चारी ने बताया प्रत्येक सनातनी को गीता को प्रत्येक दिवस पढ़ना महत्वपूर्ण है, यदि हम ना पढ़े तो कौन पढ़ेगा यह विचार स्वयंं लाना होगा, क्युकी सनातन धर्म के रक्षक स्वंय हम है तो हमें नियमित रूप से गीता का पाठ कर गीता में वर्णित नियमों को अपने जीवन में धारण कर समाज मे प्रसारित करना है।
जिला अर्चक् पुरोहित पंकज मिश्रा ने बताया गीता मे दिये गए उपदेश के आधार पर चले तो जीवन सरल, और सुरक्षित और आनंदमय रहेगा l जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रोहन कुमार ने बताया धर्मांतरण रोकने गीता का प्रचार प्रसार आवयश्यक, विहिप लगातार गीता सनातनीयों के हाथ पहुंचा रहा है, इस अभियान को और भी तेज करने प्रत्येक गाँव तक पहुँच कर इस अभियान को सफल बनाएंगे।
गौ सेवा, सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र मे लगातार प्रयासरत पार्षद सुषमा कश्यप, बजरंगदल गौ रक्षा विभाग, 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज से आये प्रतिनिधि को रवि ब्रहम्चारी, लखिधर बघेल, उमा गुप्ता जी द्वारा गीता भेंट कर सम्मानित किया गया l
पूजन मे मुख्य रूप से विहिप विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष लखिधर बघेल, जिला उपाध्यक्ष उमा गुप्ता, स्थानीय पार्षद सुषमा कश्यप,जिला अर्चक् पुरोहित पंकज मिश्रा, जिला सेवा प्रमुख देवेंद्र कश्यप,जिला संयोजक घनश्याम नाग,जिला गौ रक्षा प्रमुख मुन्ना बजरंगी,जिला सुरक्षा प्रमुख संजय मौर्य,नगर प्रचार प्रमुख सुमित गुप्ता, सह मंत्री नितेश सेठिया, सह मंत्री गौरव ठाकुर, नगर संयोजक विक्रम सिंह ठाकुर,सह संयोजक भवानी सिंह चौहान,नगर सह गौ रक्षा रवि नेताम,नगर विद्यार्थी प्रमुख देव यादव, सह विद्यार्थी प्रमुख युवराज ठाकुर , कौशल ठाकुर,अंशु नाग, पवन राजा उपस्थित थे।
No comments