• पूर्व मख्यमंत्री रमन और अन्य जनप्रतिनिधि आयोजन मे शामिल होने दी सहमती • बस्तर प्रभारी मंत्री लखमा 6 फरवरी को शंकराचार्य जी के नगरागमन पर क...
- Advertisement -
![]()
• पूर्व मख्यमंत्री रमन और अन्य जनप्रतिनिधि आयोजन मे शामिल होने दी सहमती
• बस्तर प्रभारी मंत्री लखमा 6 फरवरी को शंकराचार्य जी के नगरागमन पर करेंगे स्वागत
जगदलपुर : गोवर्धन मठ पुरी पीठ के पीथाधीश्वर श्रीमज जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के राष्टौस्कृत यात्रा के अंतर्गत आगामी 6 फरवरी 2023 को बस्तर मे माँ दंतेश्वरी की पावन धरा मे आगमन हो रहा है। शंकराचार्य जी के नगरागमन को लेकर बस्तर के लोगो को भारी उत्साह है। वही जगदलपुर मे आगामी 6 से 8 फरवरी 2023 तक शंकराचार्य माहाभाग के तीन दिवशीय प्रवास और धार्मिक आयोजन मे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा चरण दास महंत ,पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह,छग मुछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निशाद 7 फरवरी 2023 को स्थानीय लालबाग मैदान मे आयोजित धर्मसभा मे सम्मलित होने की सहमति दी है। जबकि 6 फरवरी 2023 की शाम 5 बजे शंकराचार्य जी के नगरागमन मे स्वागत करने छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी,उद्योग व बस्तर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा,बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरन के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल,
समेत संसदीय सचिव रेखचंद जैन,इंद्रावती नदी बेसिन विकास प्राधिकरन के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा,पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप
,पूर्व विधायक संतोष बाफना, व अन्य जनप्रतिनिधि,पूर्व जनरतिनिधि सम्मलित होने की सहमती दी है। शकनराचार्य जी के बस्तर संभाग मुखालय जगदलपुर मे धार्मिक आयोजन की जानकारी के बाद भानुप्रतापपुर,कांकेर, चारामा,अंतागढ़,नारायनपुर,दंतेवाड़ा, नकुलनार,बीजापुर, सुकमा से भी बड़ी संख्या मे शंकराचार्य जी माहाभाग के दर्शन के लिए और 7 फरवरी को लालबाग मे आयोजित धर्मसभा मे सम्मलित होने बस्तर पहुंचेंगे। इसके अलावा बस्तर,भानपुरी, धनपुंजी,नगरनार, लोहांडीगुदा, तोकापाल, बास्तानार, गीदम,भैरमगढ़,दरभा,बकावण्ड,करपावण्ड,जैतगीरी,
से भी जनसमुदाय पहुंचेंगे। शंकराचार्य आयोजन समिति के प्रमुख पुलक भत्ताचार्य,शंकरलाल गुप्ता,अनिल लुंक्कड़,शिव चांडक,शिव मिश्रा,बालकृष्ण शर्मा,रामनरेश पांडे,अशोक अरोरा,योगेंद्र कौशिक,ईश्वर खम्बारी,राजीव नारंग,
बनमाली पानीग्राही, अजय पाल,
योगेश ठाकुर,अभय दीक्षित,संतोष बाजपाई,एल ईश्वर राव,योगेश शुक्ला,आचार्य पंडित रोमित राज त्रिपाठी,एल गुप्तेश्वर राव सोनी,किरण शुक्ला,पंकज मिश्रा समेत अन्य जोर- शोर से तैयारी मे जुटे है। संभाग मुख्यालय जगदलपुर के आलावा दंतेवाड़ा,बीजापुर सुकमा,कांकेर जिला मे शंकराचार्य जी के आगमन को लेकर प्र्छार- प्रसार के लिए पोस्टर व होर्डिंग्स लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
बॉक्स......मुख्यमंत्री को आमंत्रण
शंकराचार्य आयोजन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल रायपुर पहुंच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा,छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष डा चरण दास महंत, छग मछुआ बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निशाद,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को शंकराचार्य जी के 6 से 8 फरवरी 2023 तीन दिवशीय धार्मिक आयोजन में सम्मलित होने आमन्त्रण देने पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल में आदित्य वाहिनी बस्तर संभाग अध्यक्ष अनिल सामन्त समेत दृशान चक्रवती, एल गुप्तेश्वर राव सोनी,संग्राम सिंह राणा तथा पीठ परिषद रायपुर आनंद वाहिनी के प्रांत अध्यक्ष सीमा तिवारी,आदित्य वाहिनी रायपुर के विकास शास्त्री व अन्य सम्मलित थे।
बॉक्स......बस्तर आनंद वाहिनी मातृ शक्ति घर-घर कर रही प्रचार
शंकराचार्य महाभाग में नगरागमन को ध्यान में रखकर बस्तर आनंद वाहिनी की संभाग अध्यक्ष नीलम मिश्रा समेत गीता शुक्ला,आशा आचार्य,उमा गुप्ता,बासंती सामन्त,शिखा घोष,बबली शुक्ला, शैल दुबे,वंदना राठौर,शैल कुमारी,कजरी मोर्य, आरती त्रिपाठी,बबिता साहू,भूमिका,रीना साहनी,कुमारी नेताम,कंचन नागवंशी,आरती सिंह व अन्य महिलाये वार्ड वार्ड में पहुंच बनाकर आनंद वाहिनी का गठन करने के साथ-साथ शंकराचार्य नगरागमन की जानकारी देने के कार्य मे युद्घ स्तर से जुटी है।
No comments