जगदलपुर : - शहीदे आज़म भगतसिंह के जीवन और क्रांतिकारी विचारों की विरासत पर देश की प्रगतिशील, धर्म निरपेक्ष और समाजवादी व्यवस्था ...
- Advertisement -
![]()
जगदलपुर : - शहीदे आज़म भगतसिंह के जीवन और क्रांतिकारी विचारों की विरासत पर देश की प्रगतिशील, धर्म निरपेक्ष और समाजवादी व्यवस्था की चाहत रखने वाली जनता को हमेशा गर्व रहा है।
देश की सच्ची आज़ादी के लिए हॅंसते - हॅंसते फांसी के तख्ते पर चढ़ जाने और शहीद हो जाने वाले अगणित शहीदों के बीच शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का अन्यतम स्थान है। गुरुवार,23 मार्च 2023 को संध्या 5 बजे से जगदलपुर के गोल बाज़ार में जयस्तंभ पर इन अमर शहीदों की स्मृति में इनके चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस स्मृति सभा में जगदलपुर के प्रबुद्ध जनों और
जनसाधारण की भागीदारी के लिए अनुरोध है।
इस दौरान शहीदे आजम भगतसिंह के जीवन और क्रांतिकारी विचारों पर आधारित एक पर्चा का वितरण भी किया जाएगा।
No comments