Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस पर भाजपा नगर मंडल द्वारा किया गया अधिकारियों का सम्मान

यह भी पढ़ें -

• कलेक्ट्रेट ब्रांच जगदलपुर के ब्रांच मैनेजर का किया गया सम्मान जगदलपुर : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी नगर म...

कलेक्ट्रेट ब्रांच जगदलपुर के ब्रांच मैनेजर का किया गया सम्मान


जगदलपुर : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जगदलपुर में स्थित कलेक्ट्रेट ब्रांच में जाकर शाखा प्रबंधक शैलेश पाटील का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। भाजपा नगर मंडल एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सभी स्टाफ को बैंक दिवस की शुभकामनाएं दी।

        1 जुलाई 1955 को भारतीय स्टेट बैंक का गठन किया गया था। भारत की सबसे बड़ी एवं सबसे पुरानी बैंक है। 14 सितंबर 2022 को भारतीय स्टेट बैंक पहली बार भारतीय स्टॉक एक्सचेंजो पर 5 ट्रिलियन बाजार पूंजीकरण को पार करने वाला तीसरा ऋण दाता और सातवीं भारतीय कंपनी बन गया।

         1 जुलाई 1955 को इंपीरियल बैंक का नाम बदल कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रखे जाने के बाद से हर साल 1 जुलाई को एसबीआई की देश-विदेश की शाखाओं मे बैंक का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

      स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, शहर महामंत्री संग्राम सिंह राणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा ममता सिंह राणा, लक्ष्मी कश्यप,माहेश्वरी ठाकुर, इला शेख,पूनम, गोपी मानिकपुरी,सुरेश कश्यप,कुसुम परिहार,अलका सेंगर, गायत्री कश्यप, बसंती नायक, किरण दीवान, भारती राव, चमेली जीराम,कमल कुमारी,लक्ष्मी साहू,अनीता ठाकुर, ढाकेश्वरी पांडे सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बैंक स्टाफ उपस्थित थे।

No comments