Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

रायपुर : प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से जुड़ी रोचक जानकारी लोगो को कर रही आकर्षित

यह भी पढ़ें -

  राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का आमनागरिक, ...

 

राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का आमनागरिक, स्कूल एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया। वरिष्ठ शिक्षाविद इतिहासकार, साहित्यकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि आम लोगो के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के महान वीर सपूतों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ अन्य लोगों के लिए यह प्रदर्शनी बहुत ही लाभदायक है। इसका अवलोकन जरूर ही करना चाहिए। डी.डी.नगर निवासी हर्ष बंजारे ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली है। साथ ही जनमन एवं अन्य विकास पुस्तिका का वितरण किया जा रहा है। 

धमतरी निवासी कौशल कुमार सिन्हा और अमित कुमार गुप्ता ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से जुड़ी रोचक जानकारी लोगो को आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता आंदोलनकारियों और शासकीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। यह जानकारी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।



No comments