जगदलपुर (वेदांत झा) : कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची आखिरकार आज जारी कर दी गई। इस सूची में वर्तमान विधायक रेखच...
जगदलपुर (वेदांत झा) : कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची आखिरकार आज जारी कर दी गई। इस सूची में वर्तमान विधायक रेखचंद जैन को बिठाते हुए इस चुनाव के लिए कांग्रेस ने जतिन जायसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। जगदलपुर विधानसभा सीट को शुरू से ही हाई प्रोफाइल सीट माना जा रहा था।
![]() |
विधायक उम्मीदवार जतिन जायसवाल के साथ वर्तमान विधायक रेखचंद जैन |
यहां कांग्रेस से ही कई उम्मीदवारों के एक साथ दावेदारी पेश करने से आलाकमान ने कई बैठकों के बाद अंत में आज शाम अपनी सूची जारी कर जतिन को अपना उम्मीदवार बनाया। कयास लगाया जा रहा था कि जगदलपुर सीट से कांग्रेस की ओर से राजीव शर्मा को जगदलपुर की टिकट दी जाएगी। दोपहर तक की स्थिति में राजीव शर्मा अपने समर्थकों के साथ दंतेश्वरी मंदिर जाकार माता का आशीर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं ने बताया था कि राजीव शर्मा ही जगदलपुर विधानसभा के उम्मीदवार हैं। मगर शाम को लिस्ट आते ही सभी कयास गलत साबित हुए और जतिन जायसवाल को लिस्ट में जगदलपुर की कमान सौंपी गई। बता दें छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव अपने चहेते नेता और जगदलपुर नगर के पूर्व महापौर जतिन जायसवाल को टिकट दिलाना चाहते थे। वहीं मलकीत सिंह गैदू को छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का करीबी माना जा रहा था। जिसकी वजह से कयास लगाए जा रहे थे कि गैदू को टिकट दिया जा सकता है। हाल ही में दिल्ली यात्रा के दौरान गैदू के साथ मुख्य मंत्री भूपेश बघेल और दीपक बैज की फोटो ने भी सुर्खियां बटोरी। वहीं कुछ समर्थकों का कहना था कि वर्तमान विधायक रेखचंद जैन को ही फिर से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया जायेगा। लेकिन सारी अटकलों को विराम लगाते जतिन जायसवाल कांग्रेसी प्रत्याशी बनाए गए।
आज सूची जारी होने के बाद राजीव भवन जगदलपुर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, वर्तमान विधायक रेखचंद जैन के साथ बस्तर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आलाकमान के फैसले का स्वागत करते हुए, शक्ति प्रदर्शन किया।
सूची 👇
No comments