Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

अभाविप बस्तर द्वारा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनटीए का विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर :  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर के कार्यकर्ताओं ने  शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय परिसर गेट में राष्ट्रीय परीक्षण एजे...

जगदलपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर के कार्यकर्ताओं ने  शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय परिसर गेट में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी का विरोध करते हुए पुतला दहन किया गया। 

अभाविप छत्तीसगढ़ प्रदेश सहमंत्री/बस्तर जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनटीए ने  सीएसआईआर नेट परीक्षा को भी रद्द कर दिया है। देश की इतनी बड़ी परीक्षण एजेंसी में इस प्रकार की अनियमिताएं क्यूं? हाल की में

एनटीए नीट स्कैम को लेकर एक और शर्मसार करने वाली बड़ी खबर सामने आई थी। कुछ छात्रों ने 718 और 719 अंक प्राप्त किए हैं, जो सांख्यिकीय रूप से संदिग्ध है।  इन छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स के लिए कोई परिभाषित तर्क नहीं है। छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स के अनुसार कोई सूची साझा नहीं की गई है। NEET 2024 का पेपर कई जगहों पर लीक हुआ लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? समय की बर्बादी के कारण ग्रेस मार्क्स का क्या प्रावधान है, इसका खुलासा किया जाना चाहिए था।  कई छात्रों को उनके ओएमआर की तुलना में उनके स्कोरकार्ड पर अलग-अलग अंक प्राप्त हुए।  कुल 67 छात्रों ने 720 में से पूर्ण 720 अंक प्राप्त किए, जो अत्यधिक संदिग्ध है। यह नीट रिजल्ट के इतिहास में कभी नहीं हुआ था।  आमतौर पर, केवल तीन से चार छात्र ही रैंक 1 प्राप्त कर पाते थे। इसके अलावा, इनमें से 67 छात्रों में से सात छात्र, हरियाणा के एक ही एग्जाम केंद्र से क्यों हैं? 


 अभाविप बस्तर विभाग छात्रा प्रमुख नीलू ने बताया कि रिपोर्ट के  मुताबिक, एक स्टूडेंट जो 12वीं के दो सब्जेक्ट्स में फेल है, जिसने फिजिक्स में 21 प्रतिशत और केमिस्ट्री में सिर्फ 31 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त किया है।  एनटीए ने उस स्टूडेंट को NEET UG 2024 रिजल्ट में 720 में से 705 मार्क्स दिया है। इस स्टूडेंट ने 1321 रैंक प्राप्त की है। आखिर ये कैसे संभव हो सकता है?

नतीजे उस दिन समय से पहले घोषित किए गए जब मीडिया आम चुनाव के नतीजे प्रसारित करने में व्यस्त था इस जल्दबाजी का कारण क्या है? कटऑफ में जबरदस्त वृद्धि हुई है। पिछली NEET परीक्षा की तुलना में समान स्कोर का AIR तीन से चार गुना कैसे बढ़ गया है? एनटीए ने इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे कर दी?  एनटीए ने लाखों स्टूडेंट्स की जिन्दगी बर्बाद कर दी है। सालों की मेहनत को ध्वस्त कर दिया है।  लोग भविष्य में बनने वाले डॉक्टर की गुणवत्ता पर गंभीर चिंता जाहिर कर रहे हैं।

  इस दौरान आशीष, अंश, अंशु, अजेंद्र,राजकमल, कृष्णा,निखिल समेत अन्य अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments