जगदलपुर : बस्तर जिले में पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के प्रति जा...
जगदलपुर : बस्तर जिले में पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस अभियान के तहत, शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुम्हरावंड में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अध्यापकों और विद्यार्थियों को इन नई कानूनी संहिताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अधिवक्ता भावना कोटवानी और अभिषेक, उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा सिंह क्षत्रिय, उप पुलिस अधीक्षक सायबर गीतिका साहू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक दीपमाला कुर्रे और निरीक्षक माधुरी नायक ने भाग लिया। उन्होंने नई कानूनी प्रावधानों, न्याय प्राप्ति के साधनों और उपायों पर चर्चा की। इसके साथ ही, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति भी जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
महाविद्यालय के डीन आर.एस. नेताम, प्रोफेसर वीणा सिंह और एम.बी. तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य आम जनता को नई कानूनी संहिताओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में शिक्षित करना है, जिससे समाज में विधि और व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिल सके।
No comments