Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम, जगदलपुर में नेताप्रतिपक्ष के चयन हेतु आब्जर्वरों की नियुक्ति की

यह भी पढ़ें -

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिक निगम, जगदलपुर में नेताप्रतिपक्ष के चयन हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस ...

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिक निगम, जगदलपुर में नेताप्रतिपक्ष के चयन हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेश ठाकुर को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।



इन आब्जर्वरों का मुख्य कार्य नगर निगम, जगदलपुर का दौरा कर, स्थानीय जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी संगठन के निर्वाचित पार्षदों के साथ आवश्यक संपर्क और समन्वय स्थापित करना है। इसके तहत वे नेताप्रतिपक्ष के लिए सर्वसम्मति से योग्य पार्षद का चयन करेंगे और उसका विस्तृत प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे।


यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और इसकी जानकारी माननीय डॉ. चरणदास महंत, नेताप्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, और अध्यक्ष जिला/शहर कांग्रेस कमेटी, जगदलपुर एवं बस्तर को दी गई है।

No comments