Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन कराटे चैम्पियनशिप: बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी ने जीते 25 पदक

यह भी पढ़ें -

भिलाई  : 15 जून एवं 16 जून 2024 को आयोजित फीनिक्स शितोरिओ कराते डू एसोसिएशन इंडिया के तत्वधान में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन कराटे चैम्पियनशिप में ...

भिलाई : 15 जून एवं 16 जून 2024 को आयोजित फीनिक्स शितोरिओ कराते डू एसोसिएशन इंडिया के तत्वधान में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन कराटे चैम्पियनशिप में बस्तर जिला के बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के कराते खिलाडिय़ों ने 25 पदक जीतकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।



इस प्रतियोगिता में बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाडिय़ों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीनियर बालक वर्ग के कुमिते इवेंट में एम. प्रशांत नायडू और उदयप्रकाश मौर्य ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बालिका कैडेट वर्ग में कु. तनुप्रिया दत्ता ने स्वर्ण पदक, जबकि कु. अनुष्का उसेंडी और कु. येजिन श्रेया सुना ने रजत पदक जीते। कु. मानसी ठाकुर ने भी रजत पदक प्राप्त किया।


अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग में हेमंत ठाकुर और विवान मरावी ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि चैतन्य साहू और वेदांत साहू ने रजत पदक प्राप्त किए। वरिका इमैनुअल राज और खुशवंत पाण्डेय ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग में आद्या महंत और पावनी पोर्ते ने स्वर्ण पदक जीते। एंजल साहू, यशस्वी सिंह, अंशिका कुरील, और जीनल चौधरी ने रजत पदक प्राप्त किए। नव्या साहू, आर्या गुप्ता, और अनिका दुबे ने कांस्य पदक जीते।


बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने जिले का नाम रोशन किया। इनकी सफलता से जिले में कराटे खेल के प्रति और भी जागरूकता और उत्साह बढ़ेगा।

No comments