Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जगदलपुर में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत मौजूद रहे वरिष्ठ कांग्रेसी

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शहर के सिरहासर चौंक में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य बलौ...

जगदलपुर : बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शहर के सिरहासर चौंक में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकोनी में जैतखम्ब के अपमान और तोड़फोड़ के मामले में राज्य सरकार की नाकामी और लचर कानून व्यवस्था का विरोध करना था।

प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कार्यक्रम प्रभारी श्री मोहन मरकाम सहित विभिन्न कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम प्रभारी मोहन मरकाम, और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की विफलता के कारण जिले की आम जनता और निर्दोषजनों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

धरना प्रदर्शन में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेक्टर और जोन प्रभारी, पोलिंग बूथ अध्यक्ष, एल डी एम टीम, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। नगर निगम, त्रि-स्तरीय पंचायत, सहकारिता क्षेत्र के निर्वाचित/मनोनीत जनप्रतिनिधियों और सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

No comments