जगदलपुर : नगरनार थाना पुलिस ने सुने मकानों में सेंधमारी कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 70 ग्राम सोना, 190...
जगदलपुर : नगरनार थाना पुलिस ने सुने मकानों में सेंधमारी कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 70 ग्राम सोना, 190.98 ग्राम चांदी, एक मोटरसाइकिल और नगदी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के दिशा-निर्देश में, नगर पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
• बरामद सामान
- सोना : 70 ग्राम (मूल्य लगभग ₹5,00,000)
- चांदी : 190.98 ग्राम (मूल्य ₹16,615)
- मोटरसाइकिल : मूल्य ₹80,000
- नगदी : ₹50,000
• गिरफ्तारी का विवरण
- राहुल सेठठी (28 वर्ष): निवासी धरमपुरा, अटल आवास, जगदलपुर
- मनीकंता : निवासी कंगोली, थाना परपा, जिला बस्तर
• पूर्व की कार्रवाई
इससे पहले 9 मई 2024 को इसी प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 143 ग्राम सोना बरामद किया गया था।
• जांच और गिरफ्तारियों की प्रक्रिया
28 फरवरी 2024 को ग्राम कस्तुरी और 31 मार्च 2024 को ग्राम माड़पाल के सुने मकानों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 लाख रुपये मूल्य का 143 ग्राम सोना बरामद किया था। फरार आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने सायबर सेल की मदद से लोकेशन का पता लगाकर राहुल सेठठी को चंद्रपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया और मनीकंता को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया।
• अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका
- निरीक्षक टामेश्वर चौहान
- उपनिरीक्षक सतीस यदुराज
- सउनि दिनेश ठाकुर
- सउनि महेन्द्र ठाकुर
- प्रआर. रमेश पासवान
- प्रधान आरक्षक मौसम गुप्ता (सायबर सेल)
- श्याम चन्द्राकर
- वेदप्रकाश देखमुख
इस सफल कार्रवाई में इन सभी अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
नगरनार थाना पुलिस की इस तत्परता और कुशलता से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है, जिससे जनता में सुरक्षा का भाव और पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।
No comments