जगदलपुर : बस्तर पुलिस द्वारा नवीन कानून के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक ...
जगदलपुर : बस्तर पुलिस द्वारा नवीन कानून के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर के मार्गदर्शन में आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य पार्षद गण, शासकीय आईटीआई आड़ावाल के अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। उन्हें भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री अंकिता कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर, उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा सिंह क्षत्रिय, उप पुलिस अधीक्षक सायबर गीतिका साहू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक दीपमाला कुर्रे और निरीक्षक माधुरी नायक ने नए कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों और न्याय प्राप्त करने के साधनों पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया गया।
इस कार्यक्रम की सफलता में थाना बोधघाट की टीम का विशेष योगदान रहा। विदित हो कि 1 जुलाई 2024 से आपराधिक न्याय प्रणाली के सभी अंगों द्वारा नए विधि के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी। संस्थाओं में कार्यप्रणाली अद्यतन करने के साथ-साथ नागरिकों को जागरूक करने के अथक प्रयास किए जा रहे हैं ताकि न्याय की सुगमता जन-जन तक पहुँच सके।
No comments