नए साल की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नया चेह...
नए साल की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नया चेहरा देखने को मिल सकता है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा के बीच प्रदेश में पार्टी संगठन ने नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है।
दिल्ली बैठक में हुई अहम चर्चा:
हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव दिल्ली में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। लौटने के बाद उन्होंने बताया कि यह बैठक संगठन चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव और आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर केंद्रित थी। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी वर्ष को लेकर विस्तृत कार्यक्रम की योजना पर भी चर्चा की गई।
नए अध्यक्ष के लिए ये नाम सबसे आगे:
नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में धरमलाल कौशिक का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वह पहले भी इस पद पर रह चुके हैं और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी आलाकमान उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप सकती है। इसके साथ ही ओबीसी चेहरा आगे लाने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत आधार मिल सके।
आगामी घोषणा पर टिकी निगाहें:
प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज है, और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता की निगाहें इस घोषणा पर टिकी हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में पार्टी हाईकमान नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेगा।छत्तीसगढ़ में बीजेपी का यह कदम आगामी चुनावी रणनीतियों और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
No comments