नई दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भ...
- Advertisement -
नई दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। 92 वर्षीय डॉ. सिंह को गुरुवार रात करीब 8 बजे आपातकालीन विभाग में लाया गया। हालांकि, उनकी बीमारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल पहुंच गई हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।
डॉ. सिंह, जिन्हें भारत में आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में जाना जाता है, 1991-96 के बीच वित्त मंत्री के रूप में अपनी नीतियों के लिए सराहे गए थे। उन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल में भारत ने कई ऐतिहासिक आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन देखे।
डॉ. सिंह की तबीयत को लेकर देशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं और आम नागरिकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
एम्स की ओर से जल्द ही उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर विस्तृत जानकारी जारी की जा सकती है।
Publish by gourav jha
No comments