Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप की मौजूदगी में जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06 बड़े धाराऊर से तनुजा ठाकुर ने जनपद सदस्य का अपना नामांकन फार्म भरा

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : लोहण्डीगुड़ा विकास खंड में पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप की नेतृत्व में बड़े धाराऊर जनपद सदस्य प्रत्याशी ने रैली निकालकर दमखम के सा...

जगदलपुर : लोहण्डीगुड़ा विकास खंड में पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप की नेतृत्व में बड़े धाराऊर जनपद सदस्य प्रत्याशी ने रैली निकालकर दमखम के साथ लोहण्डीगुड़ा जनपद पंचायत कार्यालय पहुंच निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामंकन पत्र दाखिल किया। 

रैली के दौरान प्रत्याशी ने क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद लेते आगे बढ़ीं। जिनके साथ सैकड़ो कार्यकर्ता भी शामिल हुए। 

प्रत्याशी तनुजा ठाकुर ने बड़े धाराऊर क्षेत्र क्रमांक 06 से जनपद सदस्य का नामांकन जमा किया हैं। इस दौरान पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप व मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप ने कहा कि जिस तरह लोगों का यह हुजूम दिख रहा है, निश्चित तौर पर यहां लोहण्डीगुड़ा मंडल में सभी भाजपा से प्रत्याशीयों का बड़ी अंतराल के साथ जीत होगी।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने जो क्षेत्र में काम किया है उससे लोग भली भांति परिचित हैं का स्नेह भाजपा के उमीदवार को इसका अच्छा फायदा मिलेगा। 



इस दौरान भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, जनपद सदस्य बसंत कश्यप, भरत कश्यप, ओमप्रकाश ठाकुर, रूकमनी कश्यप, लोकेंद्र ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

No comments