Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

NSUI ने जगदलपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती व युवा दिवस मनाया, शहर जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी ने युवाओं को प्रेरित किया

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर :  आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) बस्तर जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी के नेतृत्व में शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपु...

जगदलपुर : आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) बस्तर जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी के नेतृत्व में शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर "युवा दिवस" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और जीवन दर्शन को याद किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न छात्र नेता, NSUI के सदस्य और महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी ने अपने संबोधन में कहा, स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए एक आदर्श और प्रेरणा के स्रोत हैं। उनका जीवन, उनके विचार और उनकी शिक्षाएं हर युवा को अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरित करती हैं। आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाते हुए समाज और देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उनकी शिक्षाएं सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरी मानवता को प्रेरित करती हैं। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारकर समाज को बेहतर दिशा देने का प्रयास करना चाहिए।


जिलाध्यक्ष विशाल खम्बारी ने यह भी कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास, साहस और समर्पण का महत्व समझाया। उन्होंने युवाओं को सिखाया कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से प्रयास करें। "उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए" उनका यह संदेश आज भी हर युवा को प्रेरित करता है।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अभिषेक गुप्ता ने भी युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि, स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति और युवा शक्ति को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। हमें उनके आदर्शों का पालन करते हुए अपने भविष्य और देश की प्रगति के लिए काम करना चाहिए।


कार्यक्रम में विश्वविद्यालय अध्यक्ष पंकज केवट, छात्र नेता नुरेंद्र साहू, हंशु नाग, कुणाल पटेल, विकास पटेल, खैमराज सेठिया, पंकज सेठिया, शुभम बघेल, आकाश मंडल और अन्य गणमान्य उपस्थित थे। सभी ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


इस मौके पर छात्रों ने स्वामी विवेकानंद जी के योगदान पर चर्चा की और उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का वचन लिया। कार्यक्रम के अंत में विशाल खंबारी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को एक नई दिशा देने का काम करते हैं।

No comments