जगदलपुर: नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जोरदार जीत दर्ज करते हुए महापौर पद पर अपना कब्जा जमाया। भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे ने कांग्रेस प्रत्या...
जगदलपुर: नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जोरदार जीत दर्ज करते हुए महापौर पद पर अपना कब्जा जमाया। भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे ने कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू को 8,681 मतों से हराकर शानदार जीत हासिल की। संजय पांडे को कुल 37,922 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू 29,241 मतों पर सिमट गए।
• भाजपा को शुरुआती बढ़त से ही मिली बढ़त :
मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे लीड लेते रहे। खास बात यह रही कि कांग्रेस के पार्षद विजयी वार्डों में भी संजय पांडे को बढ़त मिली, जिससे भाजपा की जीत और अधिक सुनिश्चित हो गई।
• नगर निगम के समीकरण :
इस चुनाव में नगर निगम के कुल 48 वार्डों में से 30 वार्डों में भाजपा को जीत मिली, जबकि 16 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी रहे। इसके अलावा, 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी।
रिपोर्ट : विमलेंदु शेखर झा
No comments