Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

लोहंडीगुड़ा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में जीत का दावा

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर लोहंडीगुड़ा में भाजपा ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए एक विशाल रैली और जनसभा का आयोजन किया...

जगदलपुर : त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर लोहंडीगुड़ा में भाजपा ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए एक विशाल रैली और जनसभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।



चंद्रभान कश्यप


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भाजपा समर्थित जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 (लोहंडीगुड़ा) के प्रत्याशी चंद्रभान कश्यप के समर्थन में जनसमर्थन जुटाना था। रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

भाजपा सरकार की योजनाओं पर जोर :

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से लागू किया गया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार ने जनता को इन योजनाओं से वंचित रखा था।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा, "हमने पिछले एक वर्ष में राज्य सरकार की योजनाओं को हर गांव और घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। जनता इस बार भाजपा को ही समर्थन देगी।"

चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि "पंचायत चुनाव में 15 में से 15 सीटें भाजपा के खाते में आएंगी। जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों में नहीं फंसने वाली।"

चंद्रभान कश्यप का विजनशिक्षा और रोजगार :

भाजपा समर्थित प्रत्याशी चंद्रभान कश्यप ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरे निर्वाचन क्षेत्र की सभी 21 पंचायतों में शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।"

अपने मुख्य एजेंडे पर बात करते हुए उन्होंने बेरोजगारी और शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा का स्तर सुधारना और युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने स्व-सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को 33% आरक्षण देकर सशक्त बना रही है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे स्वरोजगार और छोटे उद्योगों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें।

कांग्रेस पर हमला, भाजपा की उपलब्धियों का बखान

चंद्रभान कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "पिछली कांग्रेस सरकार में पीसीसी अध्यक्ष, सांसद और विधायक इसी क्षेत्र से होने के बावजूद जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसती रही। लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद सड़कों, शिक्षा, पानी और रोजगार जैसी सुविधाएं तेजी से बढ़ी हैं।"

भाजपा की मजबूत दावेदारी

इस चुनावी सभा में भाजपा नेताओं ने पार्टी की जीत का भरोसा जताया और जनता से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। भारी भीड़ और जोश से भरी इस सभा ने लोहंडीगुड़ा में भाजपा की मजबूत स्थिति को दर्शाया।

– रिपोर्ट: विमलेंदु शेखर झा 

No comments