सुकमा : नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना दबदबा कायम रखते हुए बहुमत हासिल किया है। वहीं, दोरनापाल नगर पंचायत में भी भा...
सुकमा: नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना दबदबा कायम रखते हुए बहुमत हासिल किया है। वहीं, दोरनापाल नगर पंचायत में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया और 905 वोटों से जीत दर्ज की।
• सुकमा नगर पालिका चुनाव परिणाम :
सुकमा नगर पालिका के वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कुल 8 वार्डों में से भाजपा ने 5 वार्डों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को 2 वार्डों में जीत मिली। एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए।
भाजपा विजयी वार्ड: 01, 03, 04, 05, 07
कांग्रेस विजयी वार्ड: 02, 06
निर्दलीय विजयी वार्ड: 08
• दोरनापाल नगर पंचायत में भाजपा की शानदार जीत :
दोरनापाल नगर पंचायत में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 905 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की। कुल 15 पार्षद सीटों में से भाजपा ने 12 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को केवल 2 सीटें मिलीं। वहीं, 1 निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
No comments