Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भाजपा की जीत का पर्व: अंबिकापुर, भटगांव और बिश्रामपुर में पार्टी का प्रचंड बहुमत

यह भी पढ़ें -

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हुए नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक विजय हासिल की। नगर पालि...


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हुए नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक विजय हासिल की। नगर पालिक निगम अंबिकापुर की प्रभारी रहीं महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े जी के अथक प्रयासों और संगठन की मजबूती के चलते अंबिकापुर, भटगांव और बिश्रामपुर में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की।

नगर पालिक निगम अंबिकापुर में महापौर मंजूषा भगत जी ने 11,000 से अधिक मतों से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की, और 31 वार्डों में भाजपा के पार्षद निर्वाचित हुए। नगर पंचायत भटगांव में अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े जी ने जीत दर्ज की, साथ ही भाजपा के 08 पार्षद निर्वाचित हुए। नगर पंचायत बिश्रामपुर में अध्यक्ष निर्मला यादव जी विजयी हुईं, और यहां भी भाजपा के 08 पार्षद निर्वाचित हुए।

इन चुनावों में लक्ष्मी राजवाड़े ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रचार किया। प्रचार के दौरान उन्हें महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिला। खासतौर पर, नगर पालिक निगम अंबिकापुर की प्रभारी के रूप में उनकी सक्रिय भागीदारी ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा पर विश्वास जताया है और सभी नगर निकायों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है।




No comments