Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने दंतेश्वरी मन्दिर पहुँचकर पूजा अर्चना की

यह भी पढ़ें -

• जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग व उपाध्यक्ष पुरषोंतम बघेल को भाजपा जिलाध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर बधाई दी : जगदलपुर  : जगदलपुर जनपद पंचायत चुनाव में न...

जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग व उपाध्यक्ष पुरषोंतम बघेल को भाजपा जिलाध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर बधाई दी :

जगदलपुर : जगदलपुर जनपद पंचायत चुनाव में निर्विरोध जनपद अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पदलाम नाग ने भारतीय जनता पार्टी संगठन व अपने समर्थकों और सभी जनपद सदस्यों का आभार व्यक्त किया। 

सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हुए पदलाम नाग ने कहा कि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, छ.ग. शासन में मंत्री केदार कश्यप, बस्तर लोकसभा के सांसद महेश कश्यप व अन्य जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ सदस्यों के दिशा-निर्देश पर जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों का तेजी से विकास करेंगे। व क्षेत्र के विकास हेतु सदैव प्रतिबद्धता के साथ जनसामान्य की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

इसके साथ ही जनपद उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये पुरुषोत्तम कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी संगठन व भाजपा समर्थित सभी जनपद सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। और कहा कि, आप सभी के आशीर्वाद व समर्थन से आज जगदलपुर जनपद का उपाध्यक्ष निर्वाचित हुआ। 

पिछले कई वर्षों से लगातार बजरंग दल एवं भाजपा की विचारधारा से जुड़कर पार्टी में मैंने अपनी सेवाएं दीं। एवं पिछले लोकसभा चुनाव में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री महेश कश्यप जी के लिए चुनाव प्रचार किया। व निर्वाचन क्षेत्र से उन्हें लीड भी दिलाई। इसके पूर्व भी मैंने उपसरपंच पद पर रहते हुए भाजपा की विचारधारा के अनुसार जनमानस की सेवा की। 


इस बार छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में जनपद सदस्य हेतु भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ा एवं क्षेत्र की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्थन से जनपद सदस्य के रुप मे भारी मतों से विजय हासिल की।


और यह जीत न केवल उनकी है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों की जीत है। इस जीत के साथ अपने इस कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास जैसे शिक्षा,सड़क,बिजली,पानी जैसे मूलभूत सुविधा और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।


एक बार पुनः मैं भाजपा संगठन, सभी जनपद सदस्य, भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ कि, आप सभी ने मुझे भरोसे के साथ जनपद उपाध्यक्ष चुना। अब मेरा भी कर्तव्य है कि मैं उस भरोसे को कायम रखूं। और भाजपा के संकल्प के साथ क्षेत्र के विकास को सभी के साथ मिलकर नई ऊंचाइयों तक ले जाऊं।


निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने के पश्चात नव-निर्वाचित जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत सभी जनपद सदस्यों ने सिरहासार चौक स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुँचकर दंतेश्वरी माई के दर्शन किये। व क्षेत्र वासियों की सुख-समृद्धि की सभी ने कामना की। इसके बाद सभी सदस्य जिला भाजपा कार्यालय पहुँचे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय से सभी ने मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी को जीत की बधाई दी और उन्हें मिठाई खिलाई।


No comments