जगदलपुर : ग्राम पंचायत डेंग छापर में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब 15 वर्षों से ईसाई धर्म अपनाने वाले कई आदिवासी परिवारों ने अपने मू...
जगदलपुर : ग्राम पंचायत डेंग छापर में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब 15 वर्षों से ईसाई धर्म अपनाने वाले कई आदिवासी परिवारों ने अपने मूल धर्म में वापसी की। यह आयोजन स्थानीय समाज के एकजुट प्रयासों और नेतृत्व की बदौलत सफल हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ अपने भाई-बहनों का स्वागत किया।
घर वापसी करने वाले परिवारों में शामिल हैं:
- मनीराम मंडावी (पिता स्व. मासों)
- सोमारी मंडावी / मनीराम
- परमिला मंडावी / मनीराम
- प्रेम मंडावी / मनीराम
- हेमनाथ मंडावी / मनीराम
- हरचंद मंडावी / मनीराम
समर्पित नेतृत्व और सामूहिक प्रयास:
इस पुनः घर वापसी अभियान में पूर्व सरपंच मुना कश्यप और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। संतोष जैन के मार्गदर्शन और सहयोग से पिछले 5 वर्षों से यह टीम लगातार घर वापसी के प्रयासों में जुटी हुई है। इन वर्षों में कई परिवारों को उनके सांस्कृतिक और धार्मिक मूल से जोड़ने में सफलता मिली है, और आज का दिन उस सतत प्रयास की एक और सफलता का प्रतीक बना।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक नेता उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:
- मुना कश्यप (पूर्व सरपंच)
- संतोष जैन
- गणपति सोम
- लालू कश्यप (नाइक)
- गुल्लूद पोडियामी
- देवी पोडियामी
- सन्नू कश्यप, लक्ष्मण राणा,
No comments