Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नपं इंदौरी और जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में भाजपा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचित

यह भी पढ़ें -

  कवर्धा। नगर पंचायत इंदौरी में भाजपा के जशवंत साहू निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में भाजपा के अधिकृत ...

 


कवर्धा। नगर पंचायत इंदौरी में भाजपा के जशवंत साहू निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने गए। जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा से अध्यक्ष हेतु दुर्गा सिंह ने 17-8 एवं उपाध्यक्ष हेतु भाजपा के अशोक पटेल ने 18-7 से एकतरफा जीत सुनिश्चित की। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी।

भावना बोहरा ने नगर पंचायत इंदौरी के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष जशवंत साहू एवं जनपद पंचायत सहसपुर लोहरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुर्गा सिंह एवं उपाध्यक्ष अशोक पटेल को बधाई देते हुए कहा कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा के प्रति जो जनविश्वास प्रकट किया वह क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु सार्थक सिद्ध होगा। नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई व इंदौरी में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं वहीं जनपद पंचायत पंडरिया में भी भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद आज सहसपुर लोहारा जनपद में भी भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं जिन्हें मैं हार्दिक बधाई देती हूँ।

आपको बताते चलें कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत पंडरिया के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में इस बार पंडरिया विधानसभा के नगर पालिका पंडरिया में भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए, नगर पंचायत पंडरिया में भी भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए जहाँ उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेसे ने वॉक आउट किया, नगर पंचायत इंदौरी में भाजपा की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं थी और आज निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए, जनपद पंचायत पंडरिया में भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने गए और आज सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत में भी भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भावना बोहरा ने इस बार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सभी क्षेत्रों में चुनाव प्रचार-प्रसार किया वहीं उनके सामाजिक कार्यों और क्षेत्र के विकास हेतु किये गए जनहित के कार्यों से जनता के मध्य एक सकारात्मक सन्देश गया है और नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है।



No comments