जांजगीर-चांपा। छ.ग. शासन की ओर से 08 मार्च 2025 तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई मेला का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है। जिसमें समस्त जिलों के स...
- Advertisement -
![]()
जांजगीर-चांपा। छ.ग. शासन की ओर से 08 मार्च 2025 तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई मेला का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है। जिसमें समस्त जिलों के स्व-सहायता समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों के विक्रय हेतु प्रदर्शनी लगाई गयी है। जिसमें जिला जांजगीर-चांपा से भी स्टॉल लगाये गये है।
जिला कार्यक्रम अधिकारीअनिता अग्रवाल ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले से 200 महिलाएं महिला मड़ई मेला कार्यक्रम एवं दिशा दर्शन भ्रमण के लिए रवाना किया गया। जिससे जिले की समूह की महिलाएं प्रदेश स्तर पर लगे स्टॉल की सामग्रियों का अवलोकन कर स्व-प्रेरित हो आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित हो। इस आयोजन के माध्यम से स्व-सहायता समूहों को स्वावलंबी बनने की दिशा में अनुकरणीय पहल की जा रही है।
No comments